बाल दिवस
सही परवरिश हो बच्चों की,सबको पूरा प्यार मिले।
सबको मिले जरुरी शिक्षा ,साधन और संस्कार मिले।
तन पर कपडा सर पर छत हो, रोटी का इंतजाम रहे,
शोषणमुक्त सभी बच्चे हो, न कोई लाचार मिले।
जात पात मजहब की बातें, बच्चो से सब दूर रहे,
मिलजुलकर सब रहे देश में,ऐसा सुख संसार मिले।
अत्याचार न हो बच्चो पर,कभी कही अन्याय न हो,
सबको मिले जरुरी चीजे,पुरे निज अधिकार मिले।
सूरज चंद बनकर चमके,जग में रोशन नाम करे,
सब सुख साधन मिले जरुरी,इनको अपना आधार मिले।
बच्चे हो परेसान कही तो ,बल दिवस बैमानी हे
सबके पास खुशियां हो, हर बच्चे को प्यार मिले।
हस्ते खेलते रहे सदा सब,बच्चो की मनमानी हो,हर दिन इनका बल दिवस हो,सबको दुआ दुलार मिले।
Written By: Deepika Solanki Patel
Comments
Post a Comment